OnePlus Nord 5  अपने नए दो मॉडल्स के साथ 8 जुलाई 2025 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। जानिए इसमें क्या फीचर्स रहने वाले हैं।

0
OnePlus Nord 5
OnePlus Nord 5

OnePlus अपने दो नए मॉडल्स OnePlus Nord 5,OnePlus Nord CE 5 के साथ भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसकी लॉन्च की तारीख 8 जुलाई 2025 बताई जा रही है। यह स्मार्टफोन मिडिल क्लास लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है। बताया जा रहा है कि आने वाले वनप्लस नॉर्ड 5 और नॉर्ड सीई 5 चीन में हाल ही में लॉन्च किए गए ऐस 5 अल्ट्रा और ऐस 5 रेसिंग एडिशन के रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6650mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है, जो कि लंबे समय तक आसानी से चल सकती है।इसके साथ इन स्मार्टफोन्स में 80W का सुपर फास्ट चार्जिंग भी दिया जाने वाला है। इसके साथ इनमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ओर 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। हम आपको बताते है कि इनमें ओर क्या फीचर्स दिए जा सकते है।

वनप्लस नॉर्ड 5 स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड 5 में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ,50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। इसके साथ इसमें आपको 6650mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है। ओर 80W का फास्ट चार्जिंग जो 30 मिनट के अंदर इस स्मार्टफोन को फुल चार्जिंग कर सकता है। ओर इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंशन 9400e चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी ओर 12 जीबी रैम 16 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। ओर इस स्मार्टफोन का स्टोरेज 128 जीबी से 256 जीबी तक दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 ,OS सिस्टम पर ऑपरेट होता है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 5 स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में भी आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ,50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है, जो सेल्फी ओर वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार बनाया गया है। वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में फुल एचडी (1080p) रिज़ॉल्यूशन वाला 6.7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जाने वाला है। इसके साथ इस स्मार्टफोन में भी 8 जीबी ओर 12 जीबी रैम 16 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। ओर इस स्मार्टफोन का स्टोरेज भी 128 जीबी से 256 जीबी तक दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन भी Android 15 OS सिस्टम पर ऑपरेट होता है। ओर इसके साथ इसमें भी आपको 6650mAh की बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 80W का चार्जिंग भी दिया जाएगा।

One plus Nord 5 ओर सीई 5 की लॉन्च तारीख ओर भारत में इसकी कीमत

इन स्मार्टफोन्स की रिपोर्ट मूल रूप से X यूजर योगेश बरार के एक ट्वीट पर आधारित थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। इससे लॉन्च की तारीख की सटीकता पर अनिश्चितता पैदा होती है, और यह स्पष्ट नहीं है, कि यह जानकारी पूरी तरह से सच है या नहीं। वैसे 8 जुलाई 2025 को इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।वनप्लस नॉर्ड 5 की भारत में कीमत लगभग 30000 रुपए तक रह सकती है। यह स्मार्टफोन एक मिड रेंज स्मार्टफोन बन सकता है। यही दूसरी ओर वनप्लस नॉर्ड सीई 5 की कीमत लगभग 25000 रुपए तक हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here